जहानाबाद, फरवरी 21 -- वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा का पांचवा दिन शांतिपूर्ण सम्पन्न जाम में नहीं फंसे इसलिए परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुंचे परीक्षार्थी जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा शनिवार को पांचवे दिन शांतिपूर्ण हुई। परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित वातावरण में सफलतापूर्वक संचालित के लिए जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के निदेशानुसार पदाधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने अन्य सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया कि परीक्षा स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए। परीक्षार्थी का नियमित संघन पूरी तलाशी लिया जाए तथा संदेह...