समस्तीपुर, फरवरी 6 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित पानी टंकी के पास पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान माधोपुर गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन से कुछ शराब कारोबारी शराब उतारने के फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के लिए दारोगा जय श्रीराम को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने स्थल पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान विशाल कुमार को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि उसके कुछ साथी भागने में सफल रहे। तलाशी के क्रम में 52 लीटर 80 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई। गिरफ्तार युवक एवं जब्त सामान को थाना लाया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में शुक्...