पीलीभीत, जून 23 -- पूरनपुर/माधोटांडा, हिटी। हरदोई ब्रांच नहर से निकली माधोटांडा रजवाहा का साइफन अचानक धंसने लगा। देखते ही देखते पुल के एक तरफ का हिस्सा कटकर खारजा नहर में समा गया। ये देखकर आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। सूचना सिंचाई विभाग को भी दी गई है। कई घंटे बाद तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि बाद में अफसर पहुंचे। इससे लोगों में नाराजगी रही। साइफन धंसने से करीब आठ हजार हेक्टेयर में सिंचाई प्रभावित हुई है। हजारों किसानों के सामने धान रोपाई में पानी की समस्या गहरा गई है। हरदोई ब्रांच नहर से माधोटांडा रजवाहा निकली है। आगे जाकर इस नहर से पूरनपुर रजवाहा भी जाती है एवं इसके अलावा देवीपुर, गोपालपुर सहित आधा दर्जन माइनर भी निकली हैं। रविवार की सुबह पहर के एप्रोच के पास रिसाव होना शुरू हुआ। इसके बाद अचानक से माइनर ...