पीलीभीत, फरवरी 14 -- पीलीभीत। पीटीआर के अंतर्गत माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर सैलानियों को बाघिन अपने दो शावकों के साथ सड़क पार करती दिखाई दी। अचानक सामने आए इस नजारे को देखकर राहगीर ठिठक गए। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से तस्वीरें कैद कर लीं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। बताया जा रहा है कि सुबह के समय जंगल क्षेत्र से निकलकर बाघिन अपने दोनों शावकों के साथ सड़क पार कर रही थी। इस दौरान कुछ वाहन चालकों ने गाड़ियां रोक लीं। इसी दौरान सैलानी भी सफारी कर रहे थे। कुछ मिनट तक बाघिन और शावक सड़क पर रहे, फिर जंगल की ओर लौट गए। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में इन दिनों बाघों की मूवमेंट बढ़ी हुई है। फिलहाल फोटो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। एक दिन पहले ही जंगल में कोबरा और बाघ का सामना होने का वीडियो वायरल हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान क...