नई दिल्ली, मई 11 -- बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम जब अलग-अलग स्टार्स के साथ जोड़ा जा रहा था तब उन्होंने किसी और को ही अपना जीवन साथी चुनकर सबको हैरान कर दिया। साल 1999 में माधुरी दीक्षित की शादी श्रीराम माधव नेने से हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस पर भारत और दुनिया भर के तमाम लोग अपना दिल हारे बैठे थे, श्रीराम ने उस माधुरी से शादी करना लगभग कैंसिल ही कर दिया था। ऐसा क्यों हुआ और फिर कैसे श्रीराम ने अपना फैसला बदला, चलिए जानते हैं।नहीं करना चाहते थे किसी फिल्म स्टार्स से शादी शादी से पहले श्रीराम नेने नहीं जानते थे कि माधुरी दीक्षित भारत की कुछ सबसे नामचीन फिल्म स्टार्स में से एक हैं। क्योंकि श्रीराम लॉस एंजेलिस में रहे थे और उन्होंने हॉलीवुड के लोगों के काफी करीब रहकर काम किया था, तो उन्होंने अपने मन में तय कर लिया था...