नई दिल्ली, जनवरी 9 -- बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के लाखों चाहने वाले हैं। माधुरी ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की है और उनके 2 बच्चे भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार ऐसी खबर आई थी कि माधुरी के परिवार वालों ने सिंगर सुरेश वाडकर के पास माधुरी की शादी का रिश्ता भेजा था। जब सुरेश से इस बारे में पूछा गया तो जानें उन्होंने क्या कहा था।माधुरी कभी मिलेंगी तो पीटेंगी आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक सुरेश से जब इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा, 'ये वाला प्रोग्राम माधुरी भी देखेंगे। वो मुझे किसी दिन सामने से मिलेंगी तो इतना पीटेंगी।'पतंग अभी तक हवा में लटकी है सुरेश ने फिर आगे कहा था, 'अब क्या हुआ होगा, भगवान जानें, लेकिन ये पतंग किसने उड़ाई वो पता नहीं। सच कहूं तो वो पतंग अभी तक हवा में लटकी हुई है। अगर माधुरी की शादी मेरे सा...