वॉशिंगटन, जनवरी 4 -- अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके घर में घुसकर उठा लिया। एक सैन्य ऑपरेशन के बाद इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया। इस घटना को लेकर दुनिया भर में अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया आ रही है। तमाम देशों ने इस वाकये की आलोचना की है। मादुरो के साथ उनकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। अमेरिका ने मादुरो पर ड्रग तस्करी के भी आरोप लगाए हैं। आइए एक नजर डालते हैं इस मामले में क्या कहता है अंतर्राष्ट्रीय कानून... किसी देश के प्रमुख को गिरफ्तार करने की पावर नहींअंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अमेरिका के पास किसी भी देश के प्रमुख को गिरफ्तार करने की पावर नहीं है। संयुक्त राष्ट्र ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के इस कदम से दुनिया के सामने एक खतरनाक मिसाल कायम हुई है। ट्रंप द्वारा मादुरो को पकड़ना संयुक्त राष्ट्र चार्टर का स...