कराकास, जनवरी 4 -- वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका ने गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अमेरिका काफी समय से माइग्रेशन और ड्रग तस्करी को लेकर मादुरो के पीछे पड़ा था। माना जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन की निगाहें मादुरो के बेटे पर भी टेढ़ी हैं। आखिर कौन है मादुरो का बेटा और क्या है उसका नाम? इसके अलावा यह भी जानेंगे कि आखिर अमेरिका मादुरो के बेटे से इतना ज्यादा खफा क्यों है. पहली पत्नी से जन्मनिकोलस के बेटे का नाम है निकोलस अर्नेस्टो मादुरो ग्वेरा और उसे प्रिंस के नाम से भी जाना जाता है। प्रिंस का जन्म 1990 में मादुरो की पहली पत्नी, एड्रियाना गुएरा अंगुलो के यहां हुआ था। उसे मादुरो के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में जाना जाता है। अमेरिका ने उसे भी वेनेजुएला के ड्रग ऑपरेशन के आरोपियों की लिस्ट मे...