गुड़गांव, अप्रैल 25 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच ने विदेशी महिला को अवैध मादक पदार्थ मुहैया कराने के मामले में नाइजीरिया मूल के एक आरोपी को गुरुग्राम के सिकंदरपुर घोषी से काबू किया है। आरोपी वर्ष-2011 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 22 अप्रैल को सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-54, गुरुग्राम से नाइजीरिया मूल की एक महिला को 13.8 ग्राम अवैध एमडीएमए सहित काबू किया था। जिसकी पहचान नाइजीरिया निवासी 28 वर्षीया प्राइसे आसिबे के रुप में हुई। महिला वर्तमान में दिल्ली के महरोली स्थित लोहिया अपार्टमेंट में रह रही थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह वर्ष-2011 में भारत आई थी। महिला को अवैध मादक पदार...