चतरा, जून 13 -- चतरा, प्रतिनिधि। डीसी कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार गुरुवार को सदर अस्पताल चतरा से पोस्ट ऑफिस चौक चतरा तक स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निसिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करने हेतु प्रभात फेरी निकाला गया। प्रभात फेरी को सिविल सर्जन, चतरा डॉ. दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, चतरा डॉ. कुमार उत्तम के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया ने लोगों को मादक पदार्थ चरस, अफीम, तंबाकू आदि के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों को ना कहें और जिंदगी को हाँ कहें।सदर अस्पताल के प्रांगण में भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.