धनबाद, जून 11 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग की ओर से मंगलवार को निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाया गया। इसकी शुरुआत सिविल सर्जन कार्यालय से प्रभात फेरी सह जागरुकता रैली निकाल कर की गई। सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन और तंबाकू नियंत्रण कोषांग की नोडल पदाधिकारी डॉ मंजू दास ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। प्रभातफेरी में शामिल एएनएम छात्राएं, सहिया व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और लोगों को नशा से होनेवाले नुकसान की जानकारी दी। खुद के स्वास्थ्य और परिवार की सुरक्षा के लिए लोगों से मादक पदार्थों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.