मथुरा, फरवरी 7 -- माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी ने बताया कि परिषद के अध्यक्ष राकेश राजेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी का शनिवार को मुम्बई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर को सुन कर पूरे चतुर्वेदी समाज में शोक व्याप्त हो गया। राकेश चतुर्वेदी के निधन पर परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक, संरक्षक गिरधारीलाल पाठक, नवीन नागर, उमाकांत चतुर्वेदी, दिनेश पाठक, महामंत्री राकेश तिवारी, अन्य पदाधिकारी, गुजरात, मुंबई और दुबई परिषद के पदाधिकारियों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा शोक व्यक्त किया गया। इनकी अंतिम यात्रा रविवार को प्रातः 9 बजे मुंबई स्थित निज निवास बी 604 प्राइड अपार्टमेंट 7 बंगला रोड से निकलकर हिन्दू श्मशान भूमि विले पार्ले के लिए प्रस्थान करेगी आज मथुरा से महामंत्री राकेश तिवारी, दुबई शाखा के मंत्री सिद्धार्थ...