नई दिल्ली, मार्च 19 -- JSW MG मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) ने भारत में अपनी लोकप्रिय एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV) का 2025 वर्जन लॉन्च कर दिया है। अब यह इलेक्ट्रिक कार नए सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स के साथ पहले से ज्यादा एडवांस हो गई है। इसमें नए एडवांस फीचर्स और 8 साल की बैटरी वारंटी मिलती है। इसमें 229km की दमदार रेंज मिलती है। इसकी कीमत 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। आइए इसकी खासियत जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति की इस कार के इंजन में हुआ बड़ा अपडेट, 34Km से ज्यादा मिलेगा माइलेजनए सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स अगर आप एक स्टाइलिश, स्मार्ट और अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, तो एमजी कॉमेट ईवी 2025 (MG Comet EV 2025) आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। 2025 MG Comet EV को अप नई टेक्नोलॉजी और एडवांस फीचर्स के साथ अपग्रेड क...