नई दिल्ली, जनवरी 14 -- महिंद्रा (Mahindra) ने अपनी नई और प्रीमियम SUV XUV 7XO की ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है। इस SUV को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है और यह कंपनी की लोकप्रिय XUV700 की जगह लेती है। XUV 7XO को बुक करने के लिए ग्राहकों को 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट जमा करना होगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्तीXUV 7XO: दमदार लुक और फुल-ऑन अपडेट नई XUV 7XO को पहले से ज्यादा बोल्ड डिजाइन, हाई-टेक केबिन और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें बाहर से लेकर अंदर तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जो इसे एक फुल-साइज और प्रीमियम फैमिली SUV बनाते हैं। वैरिएंट्स की लंबी लिस्ट महिंद्रा XUV 7XO (Mahindra XUV 7XO) को कई ट्रिम ऑप्शं...