सिद्धार्थ, नवम्बर 8 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। सीएमओ कार्यालय के एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को प्री जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपंन हुई। इस दौरान सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व बीपीएमयू कर्मियों को निर्देशित किया कि मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को पूरी ताकत झोंके दें। गांव- गांव लोगों को मृत्यु दर को कम करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारें में जागरूक करें। टीबी नोटिफिकेशन को बढ़ाने में सीएचओ, एएनएम व आशा की जिम्मेदारी हर हाल में तय करें। सीएमओ ने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉक स्तरीय सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटर पर सामान्य प्रसव की सेवाएं उपलब्ध हैं। प्रशिक्षित स्टॉफ नर्स व एएनएम सेवारत हैं। जिनके माध्यम से प्रसव की सेवाएं दी जा रही है। हर गर्भवती इसका लाभ उठाए इसके लिए गांव- गांव में जागरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.