नैनीताल, अप्रैल 11 -- नैनीताल, संवाददाता। बीडी पांडे जिला अस्पताल में सुरक्षित मातृ दिवस पर शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं को मातृ मृत्यु और शिशु मृत्यु दर की जानकारी दी गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया। बताया कि मातृ मृत्यु दर गर्भावस्था के दौरान या गर्भावस्था की समाप्ति के 42 दिनों के भीतर महिलाओं की मृत्यु की दर है। ये गर्भावस्था से संबंधित कारणों से होती है। शिशु मृत्यु दर एक वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर है। इसके मुख्य कारण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच न होना है। पोषण, शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, आर्थिक असमानता भी वजहें है। गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से डॉक्टर से जांच करवाना और किसी भी स्वास्थ्य समस्या का पता लगने पर तुरंत इलाज करवाना चाहिए। क...