जमशेदपुर, मार्च 11 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवारा के रूप में मातृ शक्ति संघ के तत्वावधान में आदित्यपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मातृ शक्ति संघ की अध्यक्ष विजय वासिनी पाण्डेय जबकि संचालन गायत्री शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अतिथि एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने इस मौके पर कहा कि महिलाओं में अपार सहनशक्ति एवं करुणा होती है। किसी भी व्यक्ति की पहली गुरु उसकी माता ही होती है। महिला चाहे तो वह इस संसार में कुछ भी कर सकती है। और यह बात प्रमाणित हो चुका है कि किसी भी क्षेत्र में नजर उठाकर देखा जाए, तो महिला वहां मिलेगी। हमारे देश की संस्कृति में इसलिए महिलाएं देवी के रूप में जानी जाती हैं। हमारे देश के संविधान में महिला के सम्मान और उन्हें हर क्षेत्र में बराबरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.