प्रयागराज, मार्च 9 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। महानगर भाजपा की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस कार्यालय में महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता ने 100 से अधिक महिलाओं को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कहा कि भारत की संस्कृति जिस पर टिकी है वो मातृ शक्ति है। पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि मातृ शक्ति आज हर क्षेत्र में अपना झंडा बुलंद कर रही है। पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि आज महिलाओं की प्रतिभा का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने की। संचालन महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ. कृतिका अ...