एटा, मई 26 -- एटा। पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने चलाये ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर शहर में मातृ शक्ति ने तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के पराक्रम को सलाम किया। शहर में सोमवार को तिरंगा यात्रा की शुरुआत ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन से हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल मातृशक्ति भारत माता की जय, जय हिन्द के नारों के साथ तिरंगा हाथ में लेकर मार्गों पर निकाली। यात्रा का समापन शहीद पार्क पर पहुंचकर हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम संयोजिका निशा चौहान, महिला सम्मेलन विभाग सयोंजिका नमिता माधव, राष्ट्र सेविका समिति की सुनीता जैन, शुभ्रा सिंह, डॉ. कुसुम वर्ष्णेय, संध्या गुप्ता, विमलेश तिवारी,आशु वार्ष्णेय, डॉ. अर्चना, शिल्पी वशिष्ठ, नगरपालिका अध्यक्षा सुधा गुप्ता, प्रेमलता डेविड, सीमा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.