औरंगाबाद, जुलाई 8 -- मातृ-पितृ वंदन एवं भिखारी ठाकुर महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बासमती-जनेश्वर पुस्तकालय, चैनपुर में महोत्सव की तैयारी समीक्षा बैठक हुई। माता-पिता एवं सास-ससुर की सेवा करने वाली संतानों और बहुओं का चयन कर लिया गया है। उन्हें 11 जुलाई को श्रवण कुमार सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जिले में आयोजित सभी महोत्सव के दो सक्रिय सदस्यों को औरंगाबाद रत्न से सम्मानित करने का कार्यक्रम है। महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं के बीच सांस्कृतिक, बौद्धिक, पेंटिंग, निबंध और रंगोली की प्रतियोगिता में भारी संख्या में निबंधन हो रहा है। बैठक की अध्यक्षता उमेश चन्द्र सिंह ने की। इसरौर पंचायत के मुखिया पंकजा सिंह, दीपक गुप्ता, धनंजय सिंह, पंस सदस्य चंदन सिंह, अरविंद सिंह, डा. महेंद्र, राकेश, निखिल...