प्रयागराज, फरवरी 15 -- सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर में शनिवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस का शुभारंभ प्रधानाचार्य दिनेश कुमार दुबे एवं शिशु वाटिका प्रमुख शिखा श्रीवास्तव ने किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में पहुंचे 52 माता-पिता का तिलक लगाकर, चरण स्पर्श कर तथा पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। व्यवस्था प्रमुख इंद्रनारायण शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अर्चना, निशा, स्वाति, हिमा, रीना एवं प्राची उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...