प्रयागराज, मार्च 8 -- सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को आयोजित महिला लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से सशक्त एवं सिंगल पैरंट के रूप में शिखा खन्ना एवं वंदना सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजिका और प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कविता यादव त्रिपाठी ने कहा कि नारी शक्ति समाज की आधारशिला है और उनके सशक्तीकरण से ही एक समृद्ध और सक्षम राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, राज्य महिला आयोग की सदस्य, रीता सिंह पासवान, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, रीता सिंह, स्मृति श्रीवास्तव, आभा सिंह, वंदना शर्मा, मीडिया प्रभारी ...