अंबेडकर नगर, जनवरी 13 -- शुक्ल बाजार, संवाददाता। हिन्दू होना गर्व की बात है। उससे भी बड़ा गर्व भारतवासी होना है। यह विचार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक राजेन्द्र पूर्वी उत्तर प्रदेश ने कही। वे मंगलवार को संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर बसखारी के मोतिगर पुर सिद्धेश्वर धाम मन्दिर के परिसर में आयोजित हिन्दू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आमजन को जाति-पात एवं छूआ-छूत के भेदभाव से दूर रह कर सिर्फ हिन्दू बनकर रहने का आहवान किया। मुख्य अतिथि राजेन्द्र ने गुरु तेग बहादुर सिंह एवं स्वामी विवेकानन्द के जीवन चरित्र पर चर्चा करते हुए कहा कि हिन्दू सशक्त और सामर्थ्यवान तभी होगा जब संगठित रहेगा। भारत हमारी माता है हम उसके पुत्र हैं और हमें अपनी मातृभूमि के रक्षा के लिए निरन्तर प्रयासरत रहना चाहिए। संघ पंच परिवर्तन चाहता है तभी हम...