हाजीपुर, मई 11 -- महुआ,एक संवाददाता मातृत्व दिवस पर रविवार को यहां छात्राओं ने माता के गुणों को उभारा। उनके ममता और प्यार को दर्शाकर हर लोगों को भावविह्वल कर दिया। उनके कार्यक्रम को देख हर लोग भावुक हुए। यहां मातृत्व दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा में किया गया। यहां पर छात्राएं माता के रूप में दिखी। मां के आंचल में कितने गुण है, उसे दिखाए। वह अपने आंचल से बच्चों पर ममता बिखेरती है। जब बच्चे उनके आंचल तले चले जाते हैं, उनका ममत्व का साया स्वत: मिलने लगता है। यहां पर छात्राओं को मां की ममता, धैर्य, साहस, सहानुभूति, क्षमता, प्रेम के गुण को धारण करने वाली बताया गया। इस मौके पर छात्राओं द्वारा कलात्मक गतिविधियों को प्रस्तुत किया गया। मौके पर उपस्थित डॉ अंजना सिंह तथा डॉ विनीता सिंह ने छात्राओं को महिला में होने वाली विभिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.