बगहा, दिसम्बर 28 -- बेतिया,एक संवाददाता । ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन (एआईआरएनएफ) बिहार राज्य कमेटी के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। नर्सेज की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांग को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार ने मातृत्व अवकाश की स्वीकृति पूर्व की भांति जिले स्तर पर ही प्रदान किए जाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 23 दिसंबर 2025 को जारी हुआ, जिससे राज्य की हजारों महिला नर्सेज को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इसकी जानकारी एआईआरएनएफ बिहार राज्य कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सह जीएमसीएच नर्सिंग स्टाफ मनीष मिश्रा ने दी। उन्होंने कहा कि आज महिला नर्सेज को उनका अधिकार मिला है। एआईआरएनएफ द्वारा इस मांग को लेकर लगातार संवाद, संगठनात्मक प्रयास और संघर्ष किए जा रहे थे। मातृत्व अवकाश की स्वीकृति जिला स्तर पर होने से महिला नर्सेज को अनावश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.