लखनऊ, फरवरी 4 -- हिन्दुस्तान संवाद शारदानगर विस्तार में बुधवार सुबह एक बेकाबू कंटेनर माती गांव के अंदर घुस गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे लगे बिजली के नौ पोल तोड़ दिए, जिससे इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी देरशाम तक आपूर्ति बहाल नही हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंटेनर माती गांव की संकरी सड़क में घुसते ही संतुलन खो बैठा और एक के बाद एक बिजली के 9 पोल को तोड़ता चला गया। इस दौरान पोलों पर लगी एबीसी केबल कंटेनर में उलझ गई, जिससे तार टूट गए और आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग और सरोजनीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली कर्मियों ने सुरक्षा के मद्देनजर आपूर्ति बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कराया। वहीं पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में लेकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.