पिथौरागढ़, सितम्बर 30 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। सदर रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के आठवें दिन हनुमान माता सीता की खोज करने लंका पहुंचे। लंका में रावण के भाई विभीषण से उनकी वार्ता हुई। बीते दिन रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से आयोजित रामलीला में बाली-सुग्रीव युद्ध से लीला की शुरुआत हुई। राम वियोग, सुग्रीव दरबार, सीता माता की खोज, हनुमान-जामवंत-लक्ष्मण के बीच वार्ता हुई। नल,नील,अंगद का माता सीता की खोज में व्याकुल होने, हनुमान के लंका जाने और विभीषण से संवाद, अशोक वाटिका में रावण के प्रवेश का भी मंचन हुआ। सुग्रीव मैत्री, बाली वध, अशोक वाटिका में हनुमान का सीता माता से मिलने तक की रामलीला के दृश्यों का मंचन किया। यहां अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, उपाध्यक्ष शिवराज सिंह अधिकारी, प्रबंधक नवीन भट्ट, सचिव दिलीप वल्दिया, गिरीश जोशी, पंकज जुकरि...