रुडकी, जनवरी 3 -- लोकतांत्रिक जन मोर्चा ने भारत की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 195 वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने माता सावित्रीबाई फुले के आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। रुड़की के वार्ड नंबर 1 गांव मलकपुर माजरा स्थित अंबेडकर भवन में पूर्व राज्य मंत्री राव शेर मौहम्मद की अध्यक्षता व कांग्रेस नेता श्रवण गोस्वामी के संचालक में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान माता सावित्रीबाई फुले, महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्रों व डॉ भीमराव अंबेडकर व संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमाओं के सम्मुख पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की गई। मुख्य अतिथि उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष मदनलाल ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने 19 वीं सदी में स्त्रियों के अधिकारों, छुआछूत...