घाटशिला, मार्च 22 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गुरुरसाई गांव में शीतला अष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय मां शीतला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। इसमें 108 महिलाओं ने कलश लाई। माथे पर कलश रखकर पारुलिया गांव में स्थित तालाब से पवित्र जल भरकर लाई। फिर गाजे बाजे के साथ पारुलिया गांव का भ्रमण करते हुए माता शीतला मंदिर पहुंचीं। इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा। माता शीतला के जयकारे एवं संख उलू के ध्वनि से गांव गूंज उठा। कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। मंदिर परिसर में शीतला मां की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विधिवत अनुष्ठान किया गया। पुरोहित ने पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने माता से सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर में माता शीतला की प्रतिमा का भव्य शृंगार किया गया। रात में भक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.