नई दिल्ली, अगस्त 9 -- Vande Bharat, Indian Railways: देशभर में चल रही तमाम वंदे भारत ट्रेनों के बीच एक नई खुशखबरी सामने आई है। जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी कटरा के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन चलने जा रही है। पीएम मोदी इस ट्रेन को बेंगलुरु से डिजिटली रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन अमृतसर से वैष्णो देवी कटरा तक चलेगी। इससे पंजाब से जम्मू की यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इसके उत्तर रेलवे जोन के तहत चलाया जाएगा। बता दें कि इस समय देशभर में 144 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यह पहली बार साल 2019 में नई दिल्ली से वाराणसी के लिए लॉन्च की गई थी। इसके बाद, समय-समय पर अन्य रूटों पर भी चलाईं गईं। अमृतसर से कटरा जाने वाली वंदे भारत महज 5.35 घंटे का समय लेगी। मंगलवार को छोड़कर बाकी सभी दिन यह ट्रेन चलेगी। इसक...