गोरखपुर, मार्च 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। चैत्र नवरात्रि एवं नव संवत्सर 2082 के शुभ अवसर पर रविवार को माता मातेश्वरी सेवा दरबार पचपेड़वा गोरखनाथ की ओर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन, चालीसा पाठ एवं आरती के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा माता मातेश्वरी सेवा दरबार से शुरू होकर रामनगर चौराहा, गोरखनाथ मंदिर, ओवरब्रिज, यातायात चौक, गोलघर, शास्त्री चौक होते हुए राजघाट स्थित राप्ती तट पर पहुंची, जहां माता आदि शक्ति व गंगा माता का पूजन-अर्चन कर कलश में जल भरा गया। वापसी पर दरबार में शंखनाद, पुष्पवर्षा एवं आरती के साथ कलश की स्थापना की गई। यात्रा में मातेश्वरी ध्वज, माता आदिशक्ति का रथ, कन्या कुमारी की झांकी एवं माता की डोली प्रमुख आकर्षण रहे। शंख, मृदंग, तुरही की ध्वनि और भक्तों के 'जय माता दी' उद्घो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.