सिमडेगा, मई 26 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। माता मरियम के आदर में जेठ जातरा प्रोसेशन संत अन्ना महागिरजाघर में संपन्न हुआ। इससे पूर्व मरियमपुर स्थित गोरेटो से सामटोली पारिस के सभापति राजन बा: एवं युनिट पंचों की अगुवाई में प्रोशेशन निकाली गई। जो चर्च परिसर तक पहुंची। चर्च परिसर में विजी सह पल्ली पुरोहित फा इग्नासियुस टेटे की अगुवाई में मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। मौके पर फा इग्नासियुस टेटे ने मसीही विश्वासियों को माता मरियम के त्याग पूर्ण जीवन तथा संघर्ष के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माता मरियम ने अपने जीवन में कई चुनौतिपूर्ण संघर्षों का सामना करते हुए जगत के उद्धार के लिए अपने एकलौता पुत्र को दे दिया। माता मरियम का जीवन हमें स्वार्थपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देता है। मां मरियम को स्वर्ग की रानी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि माता मरिय...