रिषिकेष, मई 18 -- श्री नेपाली संस्कृत विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें वेद मंत्रोच्चार के साथ 30 से अधिक नवीन ऋषिकुमारों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। रविवार को श्री नेपाली संस्कृत विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम नवीन ऋषिकुमारों को प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में गंगा तट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दशविधि स्नान करवाया गया। उसके पश्चात विद्यालय में आचार्य राकेश लसियाल ने वैदिक विधि-विधान से यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न करवाया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि हमारे जीवन में संस्कारों का बहुत बडा महत्व है। संस्कृत का अध्ययन कर ये ऋषिकुमार सम्पूर्ण समाज का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि ये ऋषिकुमार भारत का भविष्य है। आने वाले समय में ये अपने विद्वता के बल पर समाज में पूजनीय होंगे। स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.