कौशाम्बी, जून 26 -- आम जन मानस में पारम्परिक लोककलाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से गुरुवार को सर्वस्व लोक कल्याण स्वैच्छिक संस्था कौशाम्बी ने कलयुग की मैडम नाटिका का मंचन म्योहर गांव में किया। नाटिका के माध्यम से कलाकारों द्वारा समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि म्योहर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलराम सिंह संगरौर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के सचिव तेजेन्द्र सिंह तेजू के इस प्रयास की प्रशंसा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.