धनबाद, मार्च 26 -- राजगंज, प्रतिनिधि। राधा कृष्ण सेवा ट्रस्ट एवं श्रीश्री राधा कृष्ण प्रेम मंदिर के तत्वावधान में राजगंज थाना कुल्ही में आयोजित कथा में मंगलवार को पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास ने कहा कि जीवन में मानव को कभी क्रोध नहीं करना चाहिए, क्योंकि क्रोध एक ऐसी अग्नि है, जो सबसे पहले स्वयं को जलाती है और फिर दूसरों को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए जीवन में धैर्य और शांति को अपनाना आवश्यक है, ताकि हम सदा सुखमय जीवन व्यतीत कर सकें। तीन लोग भक्त, ब्राह्मण और साधु का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए। भक्त भगवान का सच्चा सेवक होता है, ब्राह्मण ज्ञान और धर्म का प्रतीक होता है, और साधु त्याग एवं तपस्या की मूर्ति होती है। इन तीनों का अपमान करने से व्यक्ति पाप का भागी बनता है और उसके जीवन में दुखों का आगमन हो सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.