लोहरदगा, फरवरी 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा में शुक्रवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व शिक्षिका कमलावती सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। उन्होंने कहा कि माता-पिता ही हमारे प्रत्यक्ष देवता हैं। उनकी सेवा निरंतर करनी चाहिए। इस दौरान विशेष रूप से अरुण उदय प्रभात के बच्चों के अभिभावकों को स्वर्ण प्राशन की जानकारी वैद्य महेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि सुवर्णप्राशन संस्कार हमारी सनातन संस्कृति में अनादि काल से चला आ रहा है। जिसके कारण श्रीराम, श्रीकृष्ण गौतम बुद्ध, स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस जैसे प्रतिभाशाली बच्चों का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी प्रतिभा के आधार पर भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में फैली। आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी माता-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.