सीवान, फरवरी 23 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के रामेश्वर धाम शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आयोजित श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के दौरान मानस मधुकर कथा प्रवक्ता स्वामी संदीपाचार्य ने अपने ओजपूर्ण प्रवचन में कहा कि माता पिता पृथ्वी के जीवित देवता हैं। हमे अपने माता पिता की सेवा करनी चाहिए। माता पिता के जीवित रहते किसी तीर्थ या धाम पर जाने की जरूरत नहीं है। माता पिता के चरणों सारे तीर्थ व धाम समाहित हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा जीवन की प्रत्येक समस्याओं का समाधान है। श्रीराम कथा संपूर्ण जीवन की कथा है। कलियुग के दुष्प्रभाव से श्रीराम कथा ही बचा सकती है। श्रीराम कथा सुनने वाले व कहने वाले दोनों का परमार्थ बन जाता है। श्रीराम कथा मनुष्य को अमरत्व प्रदान करती है। यह शंका व संसय को समाप्त करती है। जबकि रामायण भगवान का साक्षात प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.