आरा, फरवरी 1 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी पुलिस ने अंधारी गांव से माता-पिता को बेहोश कर घर से फरार हुईं दो सगी बहनों को आरा रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। करीब एक सप्ताह पूर्व दोनों सगी बहनें अपने माता-पिता को नींद की दवा खिलाकर घर से फरार हो गई थीं। इस संबंध में पीड़ित पिता की ओर से चौरी थाने में आवेदन दे रिशु कुमार पर साजिश रचने और नींद की दवा उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया था कि दोनों बहनें घर से बैंक का एटीएम कार्ड लेकर भागी थीं। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार दोनों बहनों की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। इसी क्रम में चौरी थाना पुलिस ने आरा रेलवे स्टेशन से दोनों सगी बहनों को सकुशल बरामद कर लिया। इस संबंध में चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बरामदगी की पुष्टि करते हुए आगे की कानू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.