प्रयागराज, जनवरी 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रायबरेली के महाराजगंज के अमर कमल रस्तोगी के जीवन में साल 2026 की पहली जनवरी की तारीख ऐसा बदलाव लेकर आई कि उन्होंने करोड़ों की संपत्ति को ठोकर मार दी। यहां संगम की रेत पर मन सनातन में ऐसा रमा कि उन्होंने एसी कमरा, बेहतरीन दफ्तर और बाकी सुख सुविधाएं छोड़कर संन्यास की राह अपना ली। गुरु की शरण में पहुंचे और अपना ही क्षौरकर्म कराकर अब इस ठंड में पुआल के बिस्तर पर ताउम्र जीवन गुजारने का संकल्प ले लिया। 25 साल के अमर कमल रस्तोगी का रायबरेली में जन सेवा केंद्र था। बैंक से जुड़े होने के कारण बैंक अफसरों से अच्छा तालमेल था और जीवन बेहतरीन गुजर रहा था। बड़े होटलों और महंगे रेस्टोरेंट में जाना उनकी दिनचर्या में शामिल था। तीन बहनों में अकेले भाई अमर को माता-पिता का दुलार भी खूब मिल रहा था। बड़ी बहन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.