बांका, जनवरी 11 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। जाने कब जिंदगी की शाम हो जाए। अपने पिता रघुनंदन प्रसाद सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होकर वापस अपने कार्य क्षेत्र फरीदाबाद दिल्ली जा रहे मृतक अनुपम कुमार उर्फ पिंटू सिंह सहित उनकी इकलौती पुत्री आस्था को क्या पता था कि शनिवार की काली रात उनके जिंदगी की आखिरी रात होगी। बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर हथमलगोला थाना क्षेत्र के फुलेलपुर गांव के समीप सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत के बाद दोनों का शव रजौन के मुरादपुर गांव रविवार की देर शाम गांव पहुंचते ही पूरा गांव रो पड़ा। रजौन थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी सेवानिवृत फौजी अनुपम कुमार उर्फ पिंटू सिंह अपने पिता रघुनंदन प्रसाद सिंह(107वर्ष) के अंतिम श्राद्ध क्रम में शामिल होकर वापस अपने कार्य क्षेत्र दिल्ली के फरीदाबाद अपने बोलोरो वाहन से लौट र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.