पिथौरागढ़, अप्रैल 4 -- पिथौरागढ़। बड़ाबे स्कूल की छात्राओं को रेडक्रॉस के पूर्व चेयरमैन महेश मखौलिया ने माता-पिता की स्मृति में छात्रवृत्ति बांटी। शुक्रवार को मखौलिया विद्यालय पहुंचे, इस दौरान उन्होंने पहले कन्यापूजन किया और फिर बारी-बारी से 20 छात्राओं को पांच-पांच सौ रुपये वितरित किए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद जीआईसी पीपलकोट के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने मखौलिया की सराहना करते हुए कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने को वह लंबे समय से छात्रवृत्ति बांट रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.