बिहारशरीफ, मई 31 -- माता-पिता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म फोटो: वृद्धाश्रम: बिहारशरीफ के वृद्धाश्रम में शनिवार को वृद्धजनों के समय व्यतीत करते हुए। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड नालंदा ने शनिवार को नगर स्थित वृद्धाश्रम में रह रही माताओं के साथ समय बिताया। उनसे बातचीत की और उनके साथ लूडो खेलकर, चाय-नाश्ता कर तथा सामूहिक भोजन में शामिल होकर खुशी के पल साझा किए। संस्थापक आशुतोष कश्यप ने कहा कि यह दुखद है कि जिन माताओं ने पूरा जीवन बच्चों को पाला, आज वे वृद्धाश्रम में हैं। माता-पिता के बिना जीवन अधूरा है। अपनी माँ और पिता को अकेला न छोड़ें, उनकी सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। मौके पर विवेक चौरसिया, नीति मुस्कान, माही, स्वीटी वर्मा, अमन राज, अभिषेक कुमार सेठ, प्रिंस कुमार, सुबोध कुमार, शुभंकर, धीरज, आलोक आदि मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.