रामगढ़, जनवरी 16 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। सीएमएस ओई गर्ल्स विद्यालय, रामगढ़ कैंट में शुक्रवार को विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना, विद्यार्थियों के लर्निंग गैप को कम करना, अभिभावक-शिक्षक सहयोग को सुदृढ़ बनाना, बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों के प्रदर्शन की समीक्षा करना और व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम की जानकारी देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक ममता देवी उपस्थित रहीं। अति विशिष्ट अतिथियों में रामगढ़ कैंटोनमेंट क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सरदार अनमोल सिंह और जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल शामिल हुए। विशेष अतिथि के रूप में जिला शिक्षा विभाग की एसडीओ खुशबू कुमारी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। मंच संचालन सहायक शिक्षक फैयाज...