भागलपुर, फरवरी 15 -- सुल्तानगंज में अधिवक्ता कैलाश पंडित के आवास पर ओवरब्रिज के निकट मातृ-पितृ पूजन दिवस समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ संजीव कुमार, मुरारका कॉलेज प्राचार्य डॉ. नागेंद्र तिवारी आदि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुत्र-पुत्री द्वारा माता-पिता का तिलक, चंदन, माला पहनाते हुए मुंह मीठा कराते हुए आरती उतारी गई। अतिथियों ने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए इस कार्यक्रम की सराहना की। अतिथियों को माला पहनाकर सम्मानित करने के बाद उपस्थित बच्चे एवं बच्ची को अतिथियों के हाथ स्वस्तिक दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...