समस्तीपुर, फरवरी 19 -- विभूतिपुर। प्रखंड के विभूतिपुर पुराना हाट परिसर स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में माता पार्वती की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ चौथारी कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारे के बीच माता पार्वती की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। मौके पर यजमान डॉ लक्षमण कुमार, डॉ संजय कुमार, सुनीत कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार आदि सहित पंडित राम कुमार झा, गुंजन मिश्रा, शिव कुमार आदि थे। कार्यक्रम में समाजसेवी अरविंद कुशवाहा, समाजसेवी श्याम किशोर कुशवाहा, दिलीप नारायण सिंह, मुखिया सुलेखा देवी, सरपंच हेमा देवी, पंसस हिमांशु कुमार, संतोष कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...