फतेहपुर, अप्रैल 2 -- फतेहपुर। चैत्र नवरात्रि पर देवी भक्त मां की आराधना कर रहे हैं। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को दुर्गा मां के तीसरे स्वरूपा माता चन्द्रघंटा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। सुबह शाम देवी मंदिरों में होने वाली आरती में भक्त पहुंच कर आराधना कर रहे हैं। वहीं ताम्बेश्वर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम दिखी। तीसरे स्वरूपा मां चन्द्रघंटा का मंदिरों में भव्य श्रंगार किया गया। पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों से माहौल देवीमय नजर आया। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में भी नवरात्र को लेकर आस्था देखते ही बन रही है। जिसके चलते दोआबा मां दुर्गा की भक्ति में रंगा नजर आ रहा है। शहर के सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर, ताम्बेश्वर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में तीसरे स्वरूपा की देवी भक्त पूजा अर्चना किया। दिन भर घंटा घड़ियालों की धुनों के साथ...