उरई, अप्रैल 2 -- उरई। जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर बीहड़ में यमुना तट पर पांडवों द्वारा स्थापित मां जालौन देवी मंदिर परिसर में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के प्रथम दिवस झांसी की भजन गायिका सीतू सिंह व सुनील पांचाल उरई के भजनों से भक्त जमकर झूमे और मैया के जमकर जयकारे लगाए। मां जालौन देवी परिसर में ब्लाक प्रमुख रामपुरा अजीत सिंह सेंगर द्वारा आयोजित चैत्र नवरात्रि महोत्सव में कन्याओं के पूजन के बाद कलश स्थापना कर माता रानी की पूजा की गई। इसके बाद भक्तों के लिए भंडारे का शुभारंभ हुआ जो नौ दिन तक सुबह दस से शाम छह बजे तक जारी रहेगा। यमुना किनारे घने जंगल में स्थित जालौन माता मंदिर लोगों की अटूट आस्था का केंद्र है। मंदिर एक ऊंचे टीले पर बना हुआ है। नवरात्र में यहां मध्य प्रदेश, इटावा, औरैया, जालौन व झांसी सहित कई जिलों के श्रद्धालु जवारे लेकर आते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.