शामली, अप्रैल 29 -- नगर में मनकामेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर में माता की प्रतिमा की स्थापना दिवस यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्र के श्रद्धालु भारी संख्या में सम्मिलित रहे। अनुष्ठान पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। नगर के पूर्वी यमुना नहर स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ मनकामेश्वर महादेव एवं दुर्गा मंदिर समिति के तत्वधान में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के दिवस को जन्मोत्सव के रूप में मनाया गया। मंदिर प्रांगण में पंडित सुरेंद्र शर्मा द्वारा का आयोजन किया। माता दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना करने के पश्चात मंगल आरती कर वह अर्पित किया गया। यज्ञ अनुष्ठान संपूर्ण होने के बाद मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.