हाथरस, अक्टूबर 2 -- हाथरस। चंदपा क्षेत्र के गांव चुर्सेन में निकाली जा रही माता की झांकी के दौरान हंगामा हो गया। यहां पर एक समुदाय के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लोगों पर पथराव कर दिया। जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंच गई। सीओ ने भी गांव पहुंच मामले की जानकारी ली। थाने पर गांव के काफी लोग पहुंच गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चुर्सेन में नवरात्रि के पावन पर्व पर माता दुर्गा की झांकी का आयोजन वार्ष्णेय व कुशवाहा समाज के लोगों द्वारा किया गया। माता के भक्ति गीतों के साथ गांव में झांकी निकाली जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक समुदाय के लोग यहां पर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। इस बात ...