बोकारो, अप्रैल 4 -- महासप्तमी पूजा के अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए पूजा पंडाल में माता का पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने पंडाल में स्थापित मां दुर्गा का श्रद्धापूर्वक दर्शन किया। पूजा अर्चना करने के बाद पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की ओर से माता को पुष्पांजलि दी गई। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए पूजा पंडाल समेत विभिन्न दुर्गा मंदिर में पंडित की ओर से दुर्गा सप्तशती पाठ की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पुष्पांजलि देने के क्रम में ढाक की आवाज के साथ ही भक्त श्रद्धालु बरबस पूजा पंडाल में खींचे चले आए। सेक्टर 4डी रविदास मोड़ स्थित पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा देखते बनती है। महासप्तमी के अवसर पर सेक्टर 4डी पूजा पंडाल से पालकी में और ढाक के साथ महिला श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया। महिला श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.